आपके पुराने ट्वीट कैसे देखें

 ट्वीटर एक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है। इसकी लोकप्रियता में दिन-ब-दिन बढ़त होती जा रही है।

ट्वीटर पर ट्वीट करने से लेकर  इसके अकाउंट को मेंटेन करना बहुत आसान है। इसी वजह से ट्वीटर पर ट्वीट करने वालों की संख्या लाखो में नहीं बल्कि करोड़ों में है।

कई यूजर्स तो दिन के 10 से लेकर 12 घण्टे ट्वीटर पर बिताते हैं। ऐसे में उनके अकाउंट में हजारों की संख्या में ट्वीट किए हुए रहते हैं। यदि कोई ट्वीटर यूजर अपना पहला या किसी खास दिन का कोई ट्वीट फिर से खोज कर पढ़ना चाहे तो यह बहुत मुश्किल भरा काम हो सकता है। हम आपको यहां एक बहुत ही आसान और कारगर तरीका और वो भी हिंदी में बताने जा रहे हैं जिससे आप फौरन अपने ट्वीटर अकाउंट में अपना मनपसंद ट्वीट ढूंढने में कामयाब हो जाएंगे।

तो आइए हम वह प्रोसेस आपसे शेयर करते हैं।

1. सबसे पहले आप ट्विटर पर लॉगिन करिये।

2. सर्च icon पर क्लिक करिये और उसमें advanced search टाइप करिये।

3. अब दाहिनी तरफ बने तीन आड़े बिंदु पर क्लिक करिये। आपके सामने एक स्क्रीन आएगी। जिसमें बहुत सारी जानकारी मांगी गई है। आप इसका टेंशन न लें। वही फील्ड भरें जिनसे संबंधित आपको जानकारी चाहिए। जैसे आपको स्वयं के ट्विटर अकाउंट की किसी विशेष अवधि की पोस्ट पढ़नी है तो आप अपने ट्विटर यूजर नेम जो @ से शुरु होता है, डालें। उसके बाद टाइम वाले फील्ड from और to में दिनांक डालें।

4. अब सर्च पर क्लिक करें।

5. आपके सामने मनचाही जानकारी हाजिर है। तो है ना यह बेहद आसान।



Comments

Popular posts from this blog

यू ट्यूब के वीडियो कैसे डाउन लोड करें ?

How to logout from MCA portal ?